कोरांव में विवाहिता की मौत: फंदे से झूलकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

*मानस न्यूज*

कोरांव। थाना क्षेत्र के भोगन गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहां एक विवाहिता महिला ने फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान सुषमा देवी (26) पत्नी नारायण प्रसाद के रूप में हुई है।

सुषमा देवी की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुषमा देवी की मौत के पीछे कोई गहरी वजह हो सकती है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।