करछना टोस नदी में डूबे मेजा के किशोर का शव बरामद, परिवार में छाया शोक

मानस न्यूज

प्रयागराज। करछना में रविवार शाम को 14 वर्षीय शिवा मिश्रा टोंस नदी में डूब गया, जब वह अपने ननिहाल देहली भागेशर में घूमने के लिए आया था। पैर धोने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

सोमवार सुबह जल पुलिस की सूचना पर 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी के बाढ़ राहत दल ने सर्च अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद किशोर का शव बरामद किया गया। परिवार में शोक की लहर फैल गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शिवा मिश्रा मेजा थाना क्षेत्र के नेवढिया का निवासी था और अपने ननिहाल में छुट्टियां बिताने के लिए आया था। उसके परिवार में माता-पिता हैं। शिवा की मौत से परिवार में गहरा शोक है।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप