बड़ा हादसा: करछना में अज्ञात वाहन की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, प्रशासन पर उठे सवाल

पढ़ने का समय: गणना हो रही है…

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

उमा कांत पटेल, मानस न्यूज 24

करछना। करछना गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में 70 वर्षीय ढनगू यादव की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। यह हादसा सुबह पांच बजे भराहा गांव स्थित नहर पुलिया के समीप हुआ जब ढनगू यादव पचदेवरा की तरफ जा रहे थे।



राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।



इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे प्रशासन पर अनियंत्रित ओवर लोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण बेवजह लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।


मामले की जांच की मांग


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी वाहन मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी मांग की है कि ओवर लोड ट्रकों पर लगाम लगाई जाए ताकि ऐसी दुर्घटनाएं न हों।

यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।