मीरजापुर में दान पेटी विवाद में युवक की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या

मीरजापुर में दान पेटी विवाद में युवक की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या

*(मानस न्यूज-24, कमलेश सिंह)*

मीरजापुर। गुरुसंडी में एक दान पेटी के विवाद में युवक श्रवण पांडेय निवासी गुरुसंडी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि त्रिनयन दुबे उर्फ गब्बर ने घटना को अंजाम दिया है। यह घटना दिनदहाड़े हुई।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की लापरवाही के चलते यह हत्या हुई। उन्होंने बताया कि वे पिछले दो दिनों से गुरुसंडी चौकी पर तहरीर लेकर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मन्दिर पर अधिकार को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। घटनास्थल पर एसपी मिर्जापुर अभिनंदन सहित तमाम पुलिस फोर्स उपस्थित है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत