गांधी और शास्त्री जयंती पर राजकीय विद्यालय दिधिया में हर्षोल्लास

गांधी और शास्त्री जयंती पर राजकीय विद्यालय दिधिया में हर्षोल्लास

MANAS NEWS-24

प्रयागराज। मांडा ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय विद्यालय दिधिया में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या नीलम चतुर्वेदी, शिक्षक और छात्रों  ने गांधी और शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया।

आंचल, मनीषा, अमृता, भूमिका, संजीवनी, खुशी, अनुराग आदि छात्रों ने गांधी और शास्त्री के जीवन दर्शन को साझा किया, जबकि शिक्षक एकता राय ने भजन प्रस्तुत किया। शिक्षक वसुंधरा ओझा और रीना सोनकर ने विचार व्यक्त किए। नीलम चतुर्वेदी ने छात्रों को सत्य निष्ठा और अनुशासन का पालन करने के लिए शपथ दिलाई।

प्रधानाचार्या नीलम चतुर्वेदी ने कहा, "गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर हम एक बेहतर समाज बना सकते हैं। हमारे छात्रों को उनके जीवन दर्शन से सीखने और अपनाने की जरूरत है।"

कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना हुई, जिसमें एकता राय ने गीता पाठ और वसुंधरा ओझा ने बाइबिल पाठ किया। अंत में सभी ने मिलकर गांधी का प्रसिद्ध भजन "रघुपति राधव" गाया।

इस अवसर पर सूर्यभान, राहुल सहित सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप