डीएफसी रेलमार्ग पर ट्रेन हादसे में जेई की मौत

पढ़ने का समय: गणना हो रही है…

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

डीएफसी रेलमार्ग पर ट्रेन हादसे में जेई की मौत

राहुल यादव, मानस न्यूज 

प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा फ्लाई ओवर के समीप गुरुवार को डीएफसी रेलमार्ग पर उपकरीकरण विद्युत का निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग करने निकले जूनियर एजीकेटिव इंजीनियर (जेई) की ट्रेन दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया। उधर, कर्मचारियों द्वारा घटना की जानकारी मृतक जेई के स्वजनों को फोन पर दी गई। रोते बिलखते परिजन चीर घर पहुंचे। परिजन शाम को शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर के दरौली गांव निवासी दीपील कुमार मौर्य (25) पुत्र सुरेंद्र कुमार करछना डीएफसी स्टेशन पर जूनियर एजीकेटिव (जेई) पद पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह वह गुरुवार को उपकरीकरण पच्चीस हजार वोल्टेज का निरीक्षण व पेट्रोलिंग करने निकले थे। तभी वह ट्रेन का शिकार हो गए। हादसा इतना भयावह रहा कि जेई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इससे अन्य कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया। उधर, कर्मचारियों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को फोन पर दी, तो घर में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मृतक के पिता सुरेंद्र व भाई संदीप और चाचा प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचे। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शाम को शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए।

बताया जाता है कि मृतक जेई दो भाइयों में छोटा व परिवार का लाडला था। पिता खेती किसानी करते हैं। बड़ा भाई पढ़ाई कर रहा है। मृतक पर ही परिवार की संपूर्ण जिम्मेदारी थी। घटना से परिवार की आजीविका पर भी संकट आ गया है।

यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।