मानस न्यूज 24
प्रयागराज। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अंकित कुमार तिवारी ने चौकी प्रभारी सिरसा का पदभार संभाल लिया।
बता दें इनके पूर्व चौकी इंचार्ज कुलदीप शर्मा का स्थानांतरण प्रयागराज के अरैल पुलिस चौकी कर दिया गया है। उनके स्थान पर 2019 बैच के अंकित कुमार तिवारी को धूमनगंज पुलिस चौकी से मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता आम जनमानस को सुरक्षा प्रदान करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना होगा।

