चाका: स्वस्थ जीवन में मोटे अनाज की बताई महत्ता

चाका: स्वस्थ जीवन में मोटे अनाज की बताई महत्ता, प्रशिक्षण कार्यक्रम में मोटे अनाज को बढ़ावा देना रहा उद्देश्य

MANAS NEWS-24

प्रयागराज। मंगलवार को चाका ब्लॉक क्षेत्र में कृषि विभाग द्वारा बीआरसी परिसर में श्रीअन्न (मिलेट्स) पुनरोद्वार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मोटे अनाज जैसे सावा, कोदो, कगनी, काकुन, बाजरा को बढ़ावा देना था, जो स्वस्थ जीवन में पोषक तत्वों की पूर्ति करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र देव मिश्र ने की। उन्होंने कहा, "मोटे अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमें अपने आहार में इन्हें शामिल करना चाहिए, क्योंकि ये हमें आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।"

सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सुशील सिंह ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, "मिलेट्स की खेती करने से किसानों को आर्थिक लाभ भी होगा, क्योंकि ये अनाज बाजार में अच्छे दाम पर बिकते हैं। हम किसानों को मिलेट्स की खेती के लिए प्रोत्साहित करेंगे और उन्हें आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेंगे।"

चाका प्रभारी कृषि सत्येन्द्र कुमार ने कहा, "मिलेट्स में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स की अधिकता होती है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये अनाज हमारे शरीर को मजबूत बनाते हैं और हमें लंबे समय तक स्वस्थ रखते हैं।"

तकनीकी सहायक प्रबंधक नीरज पाण्डेय ने मोठे अनाज के फायदों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, "मिलेट्स की खेती करने से मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ती है, क्योंकि ये अनाज मिट्टी में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करते हैं। इससे हमारी भूमि की उर्वरता बढ़ती है और हमें अधिक उत्पादन मिलता है।"

इस कार्यक्रम में बीटी चन्देश्वर सहित समस्त अध्यापक गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए मोटे अनाज के महत्व के बारे में जागरूक करना था।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन