कोरांव के देवघाट में बड़ी चोरी: लाख के आभूषण पर हाथ साफ

कोरांव के देवघाट में बड़ी चोरी: लाख के आभूषण पर हाथ साफ

MANAS NEWS-24

प्रयागराज। कोरांव थाना क्षेत्र के देवघाट में बीती रात्रि एक बड़ी चोरी की घटना घटी। अज्ञात चोरों ने बेचन लाल केसरी के घर में घुसकर अलमारी तोड़कर नकदी और जेवरात समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ली।

सूत्रों के अनुसार, चोरों ने बेचन लाल केसरी के घर के कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर 30 हजार नकदी और 25 लाख से अधिक का आभूषण चोरी किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और चोरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद से देवघाट के निवासियों में भय और असुरक्षा की भावना है। पुलिस ने लोगों से सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत