करछना में अधिकारी हुए बेलगाम, फरियादियों की समस्या का नहीं हो रहा समाधान

पढ़ने का समय: गणना हो रही है…

आपकी सुरक्षित खबरें

उमा कांत पटेल,, मानस न्यूज 24


करछना। क्षेत्र के रैपुर गांव निवासी अभयराज सिंह यादव बीते 6 महीना से मां के निधन के बाद मृतक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ब्लॉक का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन संबंधित के द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। बल्कि उनके साथ बदसलूकी की जा रही है। 


मंगलवार दोपहर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहे ब्लॉक के फर्म संचालक गंगाधर शुक्ला और फरियादी अभयराज के बीच बात बहस हो रही है। वीडियो में साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है कि फर्म संचालक के द्वारा फरियादी को ऊंची आवाज में बात न करने और यहां से चले जाने की नसीहत दी जा रही है। ब्लॉक कर्मियों की तानाशाही रवैया के चलते फरियादी की समस्या का समाधान समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। 


सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सभी सरकारी संस्थानों में कार्यरत कर्मियों को समय से कार्यालय पहुंचने एवं लोगों की समस्या का समाधान करने का आदेश दिया गया है। लेकिन करछना ब्लॉक में तैनात कर्मचारी न तो समय से कार्यालय पहुंचते हैं और न ही गंभीरता से फरियादियों की समस्या का समाधान कर पा रहे हैं।



अभय राज यादव ने बताया कि वह मुंबई के एक निजी कंपनी में काम करते हैं। माता जी के निधन के बाद उनके अकाउंट में बचा हुआ पैसा वापस पाने के लिए वह मृत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ब्लॉक का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अधिकारी और कर्मचारी है कि सुन ही नही रहे है।

यह खबर आपको कैसी लगी?