श्री परमहंस आश्रम श्री माण्डव ऋषि धाम में शारदीय नवरात्र की धूम

पढ़ने का समय: गणना हो रही है…

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

श्रीपरमहंस आश्रम श्री माण्डव ऋषि धाम में शारदीय नवरात्र की धूम

मानस न्यूज-24 ( कन्हैयालाल मिश्र)

प्रयागराज। मांडा ब्लॉक में स्थित श्री परमहंस आश्रम श्री माण्डव ऋषि धाम में शारदीय नवरात्र के अवसर पर भव्य त्रिशूल पूजा और स्थापना का आयोजन किया गया। शक्तेषगढ़ आश्रम (मिर्जापुर) के संतों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ त्रिशूल पूजा और स्थापना की गई।

कार्यक्रम में संत श्री लाले महराज, श्री राकेश महराज, श्री वशिष्टानंद महराज, श्री कृष्णानंद महराज और श्री पप्पू महराज ने सतसंग के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया। सतसंग में मूर्ति पूजा, नौ देवी दूर्गा पूजा के महत्व और सदगुरु के सानिध्य में रहने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।

आश्रम पर भण्डारा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा, भक्तों को फ्री में यथार्थ गीता की पुस्तकें भी वितरित की गईं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम के भक्तों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें राहुल सिंह, शितला प्रसाद, ब्लेस्टर, सुनिल, हिरा भगत, कमलेश बाबा, कन्हैयालाल मिश्रा, मनोज विश्वकर्मा, राधेश्याम, पडवेन्दर बहादुर वकील, राजन शुक्ला, धनश्याम और प्रेमशंकर यादव प्रमुख थे।




यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।