मऊआइमा में बहू को लेकर ससुर हुआ फरार, पति तलाश में जुटा

पढ़ने का समय: गणना हो रही है…

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

मानस न्यूज 24

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के मऊआइमा इलाके में एक ससुर अपनी ही बहू को लेकर फरार हो गया। बहू अपने दो बच्चों को भी साथ ले गई। पति अपने पिता की करतूतों से शर्मसार होकर उनकी तलाश में जुटा है। 


मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक गुजरात में निजी कारोबार करता है और वही रहता है। उसकी पत्नी दो छोटे बच्चों को लेकर गांव में ससुर के साथ रहती थी। बताया जाता है कि युवक की मां का देहांत हो चुका है और दूसरे भाई उनसे अलग रहते हैं। ये बहू अपने दो बच्चों के साथ पिता के साथ रहती थी। कई बार ग्रामीणों ने ससुर को अपनी बहू के साथ अपत्तिजनक हालत में देखा।

गांव वालों से इसकी जानकारी होने पर बेटे ने अपने पिता को फोन कर बुरा भला कहा था। तीन दिन पूर्व बहू बच्चों को लेकर अपने ससुर के साथ घर से चली गई। पड़ोसियों से सूचना पाकर महिला का पति गुजरात से गांव आ गया। अब वह पत्नी और बच्चों की तलाश में जुटा है। युवक ने अपने ससुराल वालों को भी पत्नी के कारनामों की खबर दी और उन्हें भी तलाश करने को कहा। जो भी हो मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।