मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन
मांडा। मांडा रोड रेलवे स्टेशन के पास से गुजरने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे क्रॉसिंग संख्या 18सी पर मरम्मत कार्य के कारण तीन दिन तक फाटक से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ऐसे में इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा।
रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 28 से 30 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक रेलवे क्रॉसिंग बंद रहेगी। इस अवधि में दोपहिया, चारपहिया समेत अन्य वाहनों को बामपुर रेल ओवरब्रिज से होकर आवागमन करना होगा।
रेलवे प्रशासन ने क्रॉसिंग बंद रखने की जानकारी संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को दे दी है। साथ ही यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें