यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर उतरे सवर्ण समाज के लोग
मांडा। यूजीसी के नए नियमों को लेकर विरोध का सिलसिला रविवार को मांडा में सड़क तक पहुंच गया। सवर्ण समाज के लोगों ने मांडा रोड चौराहे से चिलबिला बाजार तक न्याय यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नए नियमों में संशोधन किए जाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि नियमों में सवर्ण छात्रों को भी शामिल किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने नए नियमों को वापस लेने की मांग रखी।
मांडा रोड चौराहे से शुरू हुई यात्रा चिलबिला बाजार पहुंची। इस दौरान लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
न्याय यात्रा में विक्की तिवारी, अभय तिवारी, सुनीत सिंह, अमन तिवारी, आकाश मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, दिव्यांशु तिवारी, अनीश सिंह और आयुषी सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें