![]() |
| मांडा पुलिस के हिरासत में आरोपी |
मांडा। वर्षों पुराने मुकदमों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मांडा पुलिस की सक्रियता लगातार बनी हुई है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने करीब 11 साल पुराने चोरी के मामले में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आरोपी को बुधवार सुबह गुड़गवां गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गुड़गवां निवासी शिवशंकर के खिलाफ वर्ष 2015 में चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मामले में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही थी। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में भारतगंज चौकी प्रभारी हर्ष कुमार ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया।
थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम पुराने मामलों में वारंटियों की गिरफ्तारी और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन को लेकर लगातार सक्रिय है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल विशाल सिंह भी शामिल रहे।

