बाइक सिखाने के बहाने 12 वर्षीय प्रिंस को ले गया युवक, हत्या कर जंगल में छिपाया शव

पढ़ने का समय: गणना हो रही है…

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

मिर्जापुर। बाइक चलाना सिखाने का झांसा देकर एक युवक 12 वर्षीय बालक को अपने साथ ले गया। बाद में उसका अपहरण कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर जंगल से बालक का शव बरामद किया गया।


मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव का है। यहां केशव प्रसाद मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर बिहसड़ा इंटरमीडिएट कॉलेज के पास चाय-पान की दुकान चलाते हैं। उनके मुताबिक, पिंटू नाम का युवक पिछले चार-पांच दिनों से दुकान पर आ रहा था। सोमवार शाम करीब चार बजे वह उनके 12 वर्षीय बेटे प्रिंस को बाइक चलाना सिखाने की बात कहकर अपने साथ ले गया।

बालक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि अगले दिन आरोपी ने परिजनों के रिश्तेदार के मोबाइल पर फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के अनुसार, पुलिस ने कुशियारा फाल के जंगल में मुठभेड़ के दौरान पिंटू और शैलेंद्र को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। पूछताछ में बालक की हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने जंगल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम किया।



यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।