विदेश से गहने और आईफोन भेजने का झांसा, महिला से 14.58 लाख रुपये ठगे

पढ़ने का समय: गणना हो रही है…

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

हापुड़। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर विदेश से महंगे गहने और आईफोन भेजने का लालच देकर साइबर ठगों ने एक महिला से 14.58 लाख रुपये ऐंठ लिए। पार्सल एयरपोर्ट पर रोके जाने और उसे छुड़ाने के नाम पर रकम मांगी गई। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।

नगर कोतवाली क्षेत्र के दादरी गांव निवासी संगीता रानी की करीब एक महीने पहले इंस्टाग्राम पर अमन नाम की आईडी से बातचीत शुरू हुई थी। आरोपी ने कनाडा से सोने-चांदी के आभूषण और आईफोन भेजने की बात कही। बाद में व्हाट्सएप पर संपर्क कर बताया कि पार्सल एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया है और उसे छुड़ाने के लिए अधिकारियों को रुपये देने होंगे।

महिला ने यूपीआई के जरिए 6.64 लाख रुपये और इसके बाद आरोपी के बताए खाते में 7.94 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बावजूद पार्सल नहीं पहुंचा और ठग लगातार और रकम मांगता रहा। तब महिला को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।

सीओ दीपक चतुर्वेदी के अनुसार, शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।