700 ग्राम एमडी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कीमत 70 लाख रुपये

पढ़ने का समय: गणना हो रही है…

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

पट्टी (प्रतापगढ़)। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ लखनऊ और पट्टी पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार रात औराइन मोड़ के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 700 ग्राम एमडी, दो बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है।

एएनटीएफ लखनऊ की टीम को आरोपियों के औराइन गांव के मोड़ के पास मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने पट्टी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने बरामद दोनों बाइकों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।

उपनिरीक्षक सूरज सिंह की तहरीर पर औराइन निवासी हरिकेश तिवारी, अभिनव त्रिपाठी, श्याम पाठक और अतुल तिवारी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ पट्टी प्रदीप सिंह ने बताया कि अतुल तिवारी को छोड़कर शेष तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।