कुखुड़ी गांव के सामने मिला शव, मोबाइल फोन से हुई पहचान
मांडा। थाना क्षेत्र के कुखुड़ी गांव के सामने बृहस्पतिवार सुबह डीएफसी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन के जरिए उसकी पहचान की।
![]() |
| मृतक बबलू कुशवाहा |
मेजा क्षेत्र के केवटहिया रामनगर निवासी बबलू कुशवाहा बुधवार शाम मांडा खास निवासी अपनी चचेरी बहन सुनीता पत्नी राजेश के घर आया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे वह घर जाने की बात कहकर वहां से निकला था। सुबह करीब दस बजे कुखुड़ी गांव के सामने डीएफसी रेल लाइन पर उसका शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची मांडा पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाई और मोबाइल फोन के माध्यम से मृतक की पहचान की। बबलू तीन भाइयों विरेन्द्र, राजेश में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था और मेहनत-मजदूरी करके परिवार का सहयोग करता था। मांडा थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

