मांडा में रामलीला के दौरान ग्रामीण व सिपाही से झड़प, युवक गिरफ्तार

पढ़ने का समय: गणना हो रही है…

आपकी सुरक्षित खबरें

फचकरा में रामलीला के दौरान झड़प

मांडा। फचकरा गांव में रामलीला और रावण दहन के दौरान रास्ते से बाइक निकालने को लेकर विवाद हो गया। प्रतिबंधित मार्ग से आगे बढ़ने की जिद कर रहे युवक ने पहले ग्रामीण से उलझकर अभद्रता की और फिर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।



घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। गांव में रावण दहन और मेले के आयोजन को देखते हुए रामलीला कमेटी ने भीड़ की सुरक्षा के लिए आयोजन स्थल की ओर जाने वाले रास्ते पर पत्थर रखकर आवागमन रोक दिया था। भारतगंज चौकी के सिपाही संजय चौहान और रिंकू सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान फचकरा निवासी आरोपी बृजेश बिंद बाइक लेकर वहां पहुंचा और आगे जाने की जिद करने लगा। ग्रामीण और पुलिसकर्मियों के रोकने पर वह अभद्रता करने लगा। इससे आयोजन स्थल पर कुछ देर अफरातफरी रही।


थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को शांति भंग में चालान किया गया है।


यह खबर आपको कैसी लगी?