पहली पत्नी से तलाक नहीं, दूसरी से शादी में धोखे का आरोप; अब तीसरी महिला से जुड़ा विवाद

पढ़ने का समय: गणना हो रही है…

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

 आगरा। जिम ट्रेनर पर शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने, करीब सात लाख रुपये लेने और बाद में मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगा है। मामले में कमला नगर थाने में आरोपी और उसके परिवार के सात सदस्यों समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यमुना पार निवासी युवती के मुताबिक, मई 2022 में कमला नगर स्थित जिम में उसकी मुलाकात दिल्ली निवासी ट्रेनर सागर हरजाई से हुई थी। आरोपी ने अपनी पहली पत्नी की वर्ष 2020 में मौत होने की बात बताई थी। युवती का आरोप है कि वर्ष 2024 में शादी का भरोसा देकर उसने उससे संबंध बनाए।

आरोप है कि पांच फरवरी 2026 को दोनों ने दिल्ली में कोर्ट मैरिज की और 11 फरवरी को आगरा में विवाह पंजीकृत कराया। शादी के बाद युवती को पता चला कि आरोपी का पहली पत्नी से तलाक ही नहीं हुआ था। युवती का दावा है कि शादी की तैयारियों और अन्य मदों में उसने आरोपी व उसके परिजनों को करीब सात लाख रुपये दिए थे।

विवाद उस समय और बढ़ गया, जब कमला नगर की एक अन्य महिला ने युवती को तस्वीरें और संदेश भेजकर सागर से मंदिर में शादी करने का दावा किया। युवती के विरोध पर 21 अप्रैल को मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। आठ अक्तूबर की रात फिर विवाद हुआ और अगले दिन आरोपी घर छोड़कर चला गया।

एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।