ईयरफोन लगाए युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

पढ़ने का समय: गणना हो रही है…

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

बहन के घर से गांव लौट रहा था 20 वर्षीय लवकुश, ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाने से हुआ हादसा

बरौत। हंडिया थाना क्षेत्र के भीटी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। कान में ईयरफोन लगे होने के कारण उसे ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं दी और वह हादसे का शिकार हो गया।

भदोही जिले के घनश्यामपुर गांव निवासी लवकुश कुमार गौतम पिछले 20 दिनों से अतरौरा गांव में अपनी बहन बर्फी देवी के घर रहकर मजदूरी कर रहा था। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने गांव लौटने के लिए निकला था। इसी दौरान सुबह करीब 7:55 बजे रेलवे पटरी के रास्ते जाते समय वह दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बहनोई दिनेश गौतम ने बताया कि लवकुश घर जाने के लिए निकला था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।