प्रयागराज। थाना क्षेत्र के लाला पुरवा गांव से दो दिन पहले लापता हुए 16 वर्षीय किशोर का शव शुक्रवार को खदान में उतराता मिला। शव मिलने की खबर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी शोक का माहौल है।
लाला पुरवा निवासी लवकुश कोरी का बेटा अंकित कोरी बुधवार को शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता ने थाने पहुंचकर बेटे के लापता होने की तहरीर दी थी।
शुक्रवार को खदान में किशोर का शव उतराता दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खदान से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
