पत्रकारों के सम्मान और शिक्षा के संकल्प का साक्षी बना एसआरआरवी पब्लिक स्कूल

पढ़ने का समय: गणना हो रही है…

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

मिलन समारोह में जुटे क्षेत्र के पत्रकार, लल्ला सिंह ने विद्यालय को बताया सभी साथियों की साझा जिम्मेदारी; ग्रामीण पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में पहल की सराहना

(राहुल यादव ) मानस न्यूज-24

मेजा (प्रयागराज)। तहसील क्षेत्र के नेवढ़िया गांव स्थित एसआरआरवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को पत्रकार मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के वरिष्ठ और युवा पत्रकारों ने सहभागिता की। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी पत्रकारों को अंगवस्त्र, पेन और डायरी भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते स्कूल प्रबंधक लल्ला सिंह

स्कूल कार्यक्रम में मौजूद पत्रकार

विद्यालय के संस्थापक राजेन्द्र कुमार, प्रबंधक एवं पत्रकार श्यामकृष्ण (लल्ला सिंह) तथा प्रबंध निदेशक कृष्णा राय (गज्जू) ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान लल्ला सिंह ने कहा कि एसआरआरवी पब्लिक स्कूल केवल उनका नहीं, बल्कि सभी पत्रकार साथियों का विद्यालय है। वह इसकी देखरेख की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जबकि सभी पत्रकार साथी इसके प्रबंधक की भूमिका में हैं। विद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए सभी के सुझाव और सहयोग अपेक्षित हैं।

वरिष्ठ पत्रकार हरिप्रसाद उर्फ बच्चा पांडेय ने प्रबंधक लल्ला सिंह की कार्यशैली और पत्रकार साथियों के प्रति उनके सम्मान भाव की सराहना की। शशिकांत तिवारी ने कहा कि कम समय में विद्यालय की क्षेत्र में पहचान बनना प्रबंधक की मेहनत और लगन को दर्शाता है। दुर्गेश पांडेय ने ग्रामीण पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद वे गांवों की समस्याओं और आमजन की आवाज को प्रमुखता से उठाते हैं।

पत्रकार संदीप मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में कदम बढ़ाकर लल्ला सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को नई दिशा देने की पहल की है। ऐसे प्रयास क्षेत्र की नई पीढ़ी के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर शशिकांत तिवारी ने स्कूल निदेशक लल्ला सिंह और गज्जू सिंह को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जय प्रकाश द्विवेदी, विजय कांत, चंद्रमा प्रसाद, प्रेमानंद मिश्रा, राजेश गौड़, कैलाश विश्वकर्मा, शकील अहमद, राहुल मिश्रा, दिनकर पांडेय, रामेश्वर त्रिपाठी, अमन मिश्र, राजू दुबे, आशीष शुक्ल, दीपक शुक्ल, नीरज पांडेय, विनय मिश्र, वैभव यादव, गोपाल यादव, बुद्धसेन, सतीश विश्वकर्मा, शैलेश कुशवाहा, सुमित तिवारी, श्रीकांत यादव, मुकेश उपाध्याय, अंकित द्विवेदी और उमेश चंद्र सोनी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्य रूही परवीन, शिक्षक दिनेश कुमार, संतोष कुशवाहा, मनोज पटेल, मनीष, राकेश, प्रीति सिंह, सुनंदा पटेल, पिंकी गुप्ता, आश्वि शर्मा, साक्षी सिंह, पलक मिश्रा और श्वेता तिवारी ने सहयोग किया। इस अवसर पर आकांक्षा दुबे, सुशीला पाल, गुंजन, साबरीन खान और क्षमा मिश्रा भी मौजूद रहीं।

यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।