कोरांव में किसान महोत्सव, विधायक राजमणि कोल ने किया अन्नदाताओं का सम्मान

पढ़ने का समय: गणना हो रही है…

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।


भागीरथी गार्डन में ‘अन्नदाता का सम्मान हमारा’ अभियान के तहत जुटे किसान; विधायक बोले- किसानों की समृद्धि और हितों की रक्षा सबका दायित्व

कोरांव। अन्नदाताओं के सम्मान और उनके हितों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को भागीरथी गार्डन में किसान महोत्सव आयोजित किया गया। ‘अन्नदाता का सम्मान हमारा’ अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजमणि कोल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव में पहुंचे क्षेत्र के किसानों के प्रति आभार जताया और उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

विधायक राजमणि कोल ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। अन्नदाता के परिश्रम से ही देश की खाद्य व्यवस्था मजबूत बनी रहती है। किसानों का सम्मान करना, उनकी समृद्धि के लिए प्रयास करना और उनके हितों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

महोत्सव में हरे कृष्ण द्विवेदी उर्फ बबुआन संतरा, अखंड प्रसाद पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।