खेत में पलेवा करते समय सांप ने डसा, किसान की मौत

पढ़ने का समय: गणना हो रही है…

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

मेजा से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

करछना। रिठैया गांव में बृहस्पतिवार सुबह खेत में पलेवा कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। रिठैया निवासी मान सिंह पटेल (35) बृहस्पतिवार सुबह अपने खेत में पलेवा कर रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डस लिया। घटना के बाद मान सिंह किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन तत्काल उन्हें मेजा लेकर पहुंचे। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान लालबाबू पटेल ने सर्पदंश से किसान की मौत की पुष्टि की। घटना के बाद पत्नी सरस्वती, बेटा राहुल और बेटी राधा का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।



यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।