एनआईओएस से डीएलएड उत्तीर्ण शिक्षक भी सहायक अध्यापक भर्ती में कर सकेंगे आवेदन

पढ़ने का समय: गणना हो रही है…

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने एनआईओएस से डीएलएड उत्तीर्ण सेवारत शिक्षकों को सहायक अध्यापक भर्ती के लिए अंतरिम रूप से आवेदन करने का अवसर दिया है। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आयोग ने छह नवंबर से ऑनलाइन आवेदन पोर्टल फिर से सक्रिय कर दिया है। पात्र अभ्यर्थी 11 नवंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत यह सुविधा दी गई है। इसमें नगरीय बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक पद शामिल हैं। उच्च न्यायालय ने पांच नवंबर को एक याचिका पर आदेश पारित किया था। इसके बाद एनआईओएस से डीएलएड उत्तीर्ण शिक्षकों को अंतरिम तौर पर आवेदन की अनुमति दी गई है।

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी का 10 अगस्त 2017 को सेवारत होना जरूरी है। इसके अलावा एक अप्रैल 2019 से पहले एनआईओएस से 18 माह का डीएलएड उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे।

यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।