परिजनों की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

पढ़ने का समय: गणना हो रही है…

आपकी सुरक्षित खबरें

लेखक परिचय

मानस न्यूज-24 संवाददाता

प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय, जनहित एवं समसामयिक खबरें।

 पत्नी पर शक बना हत्या की वजह, सिर पर बट्टे से वार कर उतारा मौत के घाट

प्रयागराज। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदर देहमाफी गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। महिला के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, विजमा देवी और उनके पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पति को पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। गुरुवार देर रात करीब दो बजे विवाद के दौरान महिला पर बट्टे से हमला किए जाने की बात सामने आई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर आपको कैसी लगी?

आप फोटो, वीडियो और जरूरी विवरण सीधे मानस न्यूज-24 के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।