प्रतापगढ़: आरओ-एआरओ मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव से प्रतियोगियों में नाराजगी

पढ़ने का समय: गणना हो रही है…

आपकी सुरक्षित खबरें



प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न में बदलाव किए जाने से प्रतियोगी अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई है। छात्रों ने आयोग से पूर्व निर्धारित पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रणाली बहाल करने की मांग की है।


मंगलवार को प्रतियोगी संघर्ष समिति के आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में अभ्यर्थियों ने आयोग को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि परीक्षा की तैयारी लंबे समय से पुराने पाठ्यक्रम के आधार पर की जा रही थी। ऐसे समय में अचानक बदलाव होने से उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है।


अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि आयोग ने बदलाव से पहले न तो पर्याप्त समय दिया और न ही अभ्यर्थियों को उचित पूर्व सूचना उपलब्ध कराई। इससे परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।


प्रतियोगियों ने आयोग से निर्णय पर पुनर्विचार कर पुराने पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को बहाल करने की मांग की है।


यह खबर आपको कैसी लगी?