15 साल से इसी घर में रह रहा था अखलेश, कूलर हटाते ही लगा करंट और चली गई जान


मांडा। जिस घर में करीब डेढ़ दशक से रहकर घरेलू काम में हाथ बंटा रहा था, रविवार शाम वही घर युवक के लिए आखिरी ठिकाना बन गया। कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर हटाते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते, उसकी जान जा चुकी थी।
कोठरी गांव निवासी श्यामलाल जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अखलेश (28) करीब 15 वर्ष पहले उनके गांव आया था। तभी से वह उनके घर में रह रहा था और घरेलू काम में सहयोग करता था।
रविवार शाम करीब पांच बजे अखलेश कूलर को दूसरी जगह रखने के लिए हटा रहा था। इसी दौरान कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
श्यामलाल के अनुसार अखलेश बोल नहीं पाता था। इस कारण उसके पिता का नाम और मूल निवास संबंधी जानकारी भी परिवार को नहीं थी।
सूचना पर दिघिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेज दिया।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

भेड़ चोरी की वारदात: मांडा: चोरों ने किसान की 18 भेड़ गायब किया

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन अस्पतालों पर छापेमारी, सील

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर उतरे सवर्ण समाज के लोग