विषैले सांप को देख लोगों में दहशत, चेयरमैन प्रतिनिधि भारतगंज ने संभाला मोर्चा

 

नगर पंचायत भारतगंज के सामने सर्प

आधे घंटे से सड़क पर घूम रहा था जहरीला सर्प, आमिर शकील टंकी की तत्परता से लोगों ने ली राहत की सांस


मांडा। नगर पंचायत भारतगंज कार्यालय की बाउंड्रीवाल और चेयरमैन फरा बेगम के बंगले के ठीक सामने सड़क पर करीब आधे घंटे तक विषैला सांप घूमता रहा। सड़क से गुजर रहे राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। जहरीले सर्प की मौजूदगी से आवागमन के दौरान किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी। ऐसे में चेयरमैन प्रतिनिधि आमिर शकील टंकी ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर मोर्चा संभाला।



लाठी-डंडे के साथ मौके पर पहुंचे आमिर शकील टंकी ने सांप को रास्ते से दूर किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आम लोगों की सुरक्षा को लेकर दिखाई गई उनकी तत्परता और दिलेरी की चमन नेता, शाहिद अंसारी और अमन मिश्र ने सराहना की। घटना के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि की सक्रियता लोगों के बीच चर्चा का विषय रही।


टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

मांडा स्वास्थ्य कर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल महिला का किया उपचार

न्यायालय से गैरहाजिर वारंटी को मांडा पुलिस ने दबोचा

जब राम-लक्ष्मण को ही धरने पर बैठना पड़ा! 111 साल पुरानी रामलीला में रास्ते को लेकर बवाल

मांडा पुलिस का तस्करों पर शिकंजा, 25.5 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

श्रीराम की शरण में विभीषण, हनुमान के पराक्रम से लक्ष्मण को मिला जीवनदान

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

महेवा कला: शिव धनुष टूटते ही गरजे परशुराम, लक्ष्मण से तीखे संवाद ने बांधा समां

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग