निःशुल्क नेत्र शिविर में 195 लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं, उंटी गांव में हंस फाउंडेशन की पहल

निःशुल्क नेत्र शिविर में 195 लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं, उंटी गांव में हंस फाउंडेशन की पहल


अरुण विश्वकर्मा(चीफ रिपोर्टर) मानस न्यूज




मांडा। ब्लॉक क्षेत्र के उंटी गांव में हंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 195 लोगों के नेत्रों का परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया।

हंस फाउंडेशन के डॉ. रजनीश सिंह ने कहा, "हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, ताकि लोगों को बेहतर देखभाल मिल सके।"

गांव के प्रधान कैलाश नाथ यादव ने शिविर आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया और कहा, "इस तरह के शिविर से हमारे गांव के लोगों को बहुत लाभ होगा।"

शिविर में हंस फाउंडेशन की मेडिकल मोबाइल यूनिट के आदित्य यादव, कुलदीप यादव, कविता कुमारी, डॉ सचिन श्रीवास्तव, बृजेश कुमार पाल, प्रीति यादव, प्राची यादव, रीना, निर्मला गुप्ता, किरण, आरती देवी, अनिल कुमार गुप्ता आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप