घूरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या मामले में शव की हुई पहचान, परिवार में मचा कोहराम

घूरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या मामले में शव की हुई पहचान, परिवार में मचा कोहराम







(      (सांकेतिक फोटो) मानस न्यूज एजेंसी

अभिषेक मिश्र (चीफ एडिटर)

प्रयागराज। घूरपुर के इरादतगंज हवाई पट्टी पर शुक्रवार की भोर गोली मारकर हुई युवक की हत्या मामले में सोमवार को परिजनों ने घूरपुर थाने पहुंचकर शव की पहचान कर ली। मृतक राजू भारतीय नैनी कोतवाली क्षेत्र के डांडी विद्यानगर मोहल्ले का निवासी था।


राजू के परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार की शाम घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को परिजनों ने पार्षद दीपचंद्र उर्फ मुन्ना प्रधान के पास जाकर राजू के गायब होने की जानकारी दी, जिसने उन्हें गंगोत्री नगर चौकी पर गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए ले गए। वहां चौकी प्रभारी ने हत्या के बाद की फोटो दिखाई, जिसे देखकर परिजनों ने तुरंत पहचान लिया।


परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजू मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और उसके तीन बच्चे हैं। पत्नी सन्नो देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। 

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप