मेजा में अवैध अस्पतालों की लापरवाही जारी: प्रसव के दौरान महिला की मौत

मेजा में अवैध अस्पतालों की लापरवाही जारी: प्रसव के दौरान महिला की मौत



फोटो- मेजा में अस्पताल के सामने मौजूद पुलिस व अन्य

रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज


प्रयागराज। मेजारोड बाजार में स्थित हैप्पी मेडिकेयर क्लीनिक में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। क्लीनिक संचालक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। मृतक महिला प्रीति सिंह (28) मेजा थाना क्षेत्र के पट्टीनाथराय गांव की निवासी थी।


बुधवार को प्रीति सिंह को प्रसव पीड़ा हुई, तो उनके पति चन्द्रप्रताप सिंह उन्हें हैप्पी मेडिकेयर क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां आपरेशन से महिला ने बच्चे को जन्म दिया। लेकिन आपरेशन के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई और गुरुवार को सुबह उनकी मौत हो गई।


इस मामले में क्लीनिक संचालक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। मेजा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


मेजा क्षेत्र में कई अवैध अस्पताल संचालित हैं, जो लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। चिकित्सा विभाग के अधिकारी इन अस्पतालों पर मेहरबान हैं। बीते दिनों तीन महीने के अंतराल में रामनगर बाजार में संचालित शीतला हास्पिटल और लक्ष्मी हास्पिटल में भी प्रसव के बाद दो प्रसुताओं की मौत हो चुकी है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि ये अवैध अस्पताल मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने चिकित्सा विभाग से मांग की है कि इन अस्पतालों पर कार्रवाई की जाए।


सीएमओ साहब, आखिर कब तक ऐसे अस्पताल मरीजों को मौत के घाट उतारते रहेंगे? या फिर चिकित्सा विभाग उक्त अस्पताल संचालकों पर कार्रवाई कब करेगा?





टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप