पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए मुफ्त बस सेवा का लाभ उठाएं

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए मुफ्त बस सेवा का लाभ उठाएं


राहुल यादव(चीफ एडिटर)मानस न्यूज 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। यूपी रोडवेज ने परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू की है। 30 और 31 अगस्त को होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा में एक लाख से अधिक अभ्यर्थी इस सुविधा का लाभ उठाएंगे।

सिविल लाइंस बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई, जो परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे थे। यूपी रोडवेज ने पूर्वांचल के शहरों के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वर्कशॉप से अतिरिक्त बसें मंगाई गईं। एआरएम सिविल लाइंस जयकरन ने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हमने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप