कौशाम्बी में दिल दहलाने वाली घटना: युवक का शव तालाब में उतराता मिला

कौशाम्बी में दिल दहलाने वाली घटना: युवक का शव तालाब में उतराता मिला

(राहुल यादव)

कौशाम्बी।


कस्बा चायल में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय अजय कुमार यादव उर्फ पिंटू का शव पिपरी कोतवाली के कस्बा चायल पुलिस चौकी के पीछे तालाब में सोमवार सुबह उतराता हुआ मिला। अजय के परिजनों ने बताया कि वह तीन दिन पहले घर से बिना बताए निकल गया था और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं था।


अजय के पिता शिवपाल यादव ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी था और अक्सर घर से बिना बताए निकल जाता था। उन्होंने कहा कि अजय की मौत से परिवार में दुख का माहौल हो गया है और वे चाहते हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, अजय की शव देखने से चार-पांच दिन पुराना लग रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


इस घटना से कस्बा में दुख का माहौल हो गया है और लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप