कोहडार घाट गांव के विकास कार्यों में धांधली का मामला आया सामने

कोहडार घाट गांव के विकास कार्यों में धांधली का मामला आया सामने, बीडीओ की सक्रियता से हुआ पर्दाफाश

फोटो :बीडीओ अमित मिश्रा (मानस न्यूज)

रवि गुप्ता  (चीफ एडिटर)

प्रयागराज। मेजा ब्लॉक के प्रभारी बीडीओ अमित मिश्रा ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के कोहडार घाट गांव में गौशाला और विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में गौशाला में कई खामियां पाई गईं, जिनमें चुनी, चोकर, हरे चारे और साफ-सफाई की व्यवस्था में कमी शामिल है।


इसके अलावा, हैंडपंप रीबोर के नाम पर धांधली का मामला सामने आया है। जगदंबा प्रसाद तिवारी के दरवाजे पर लगा पुराना हैंडपंप चालू हालत में पाया गया, जबकि रीबोर दिखाकर नया हैंडपंप लगा दिया गया और सरकारी धन की निकासी कर ली गई। इसी तरह कागज पर चंद्रमा प्रसाद के हैंडपंप को रीबोर कराने के नाम धन निकासी की गई, लेकिन जांच में हैंडपंप का रीबोर नहीं पाया गया।


इस धांधली में ग्राम निधि से 60-60 हजार रुपए की धांधली करने का मामला सामने आया है। बीडीओ अमित मिश्रा की सक्रियता और ईमानदारी के कारण यह मामला सामने आया है। उन्होंने संबंधित सचिव और प्रधान के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। समुचित जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


बीडीओ अमित मिश्रा की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बीडीओ की ईमानदारी और सक्रियता से विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।



टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप