मछली मारने गए लोगों की नाव पलटी, लापता 12 लोगों को एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज 

प्रयागराज के धुरवा गांव में गंगा नदी में नाव पलटने से 12 लोग फंस गए, सभी सुरक्षित बाहर निकाले गए

संगम नगरी प्रयागराज के थरवाई थाना क्षेत्र के धुरवा गांव में मंगलवार को सुबह मछली मारने गए लोगों की नाव गंगा की तेज धारा में पलट गई। इस हादसे में तीन नावों पर सवार 12 लोग फंस गए। सभी लोग स्थानीय निवासी हैं।

सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई और घटना के कुछ देर बाद ही नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। शेष तीन लोग बहाव की चपेट में आए और घटनास्थल से करीब 500 मीटर आगे पहुंच गए। उन्होंने फोन पर संपर्क करने पर बताया कि वह सुरक्षित हैं लेकिन उनके पास वापस आने का कोई साधन नहीं है।

थरवाई एसीपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उन्हें लाने के लिए एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर भेजी गई है। हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं। एनडीआरएफ टीम ने अपनी जांच में पाया कि नाव पलटने का कारण गंगा की तेज धारा थी।

इस घटना के बाद प्रशासन ने गंगा नदी में नाव चलाने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही, नदी में मछली मारने वालों को भी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप