सेक्स रैकेट:पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी महिला सहित 13 गिरफ्तार!

स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट: प्रयागराज पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी महिला सहित 13 गिरफ्तार!

*मानस न्यूज*

प्रयागराज। सिविल लाइंस में चार स्पा सेंटरों में चल रहे सेक्स रैकेट में 13 महिलाएं और युवतियां गिरफ्तार की गई हैं, जिनमें एक युगांडा की महिला भी शामिल है। यह महिला अवैध रूप से देश में रह रही थी और पिछले दो साल से प्रयागराज में थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युगांडा की 30 वर्षीय महिला पूर्वी अफ्रीका के देश युगांडा के कंपाला शहर की रहने वाली है। वह फर्जी नाम से स्पा सेंटर में काम कर रही थी। वह 2020 में मेडिकल वीजा पर भारत आई थी और वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी वह वापस नहीं गई।

आईबी और एलआईयू के अफसरों ने भी महिला से पूछताछ की और उसके बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस ने बताया कि महिला के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है और उसके संबंध में दूतावास से भी संपर्क किया जाएगा।

गिरफ्तार की गई महिलाओं में से कई अलग-अलग शहरों की रहने वाली हैं, जिनमें प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर और दिल्ली शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी स्पा सेंटरों का सत्यापन कराया जाएगा और कर्मचारियों का सत्यापन भी कराया जाएगा।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन