दिल दहलाने वाली घटना: 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार!

दिल दहलाने वाली घटना: 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार!

*मानस न्यूज*

शामली। ऊन कस्बे में एक भयानक अपराध हुआ है, जहां दो युवकों ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार किया। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह घटना शुक्रवार रात को हुई, जब एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां पर आरोपी व उसके साथी ने किशोरी के साथ दुराचार किया। घर पर किशोरी के न मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो एक आरोपी के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। परिजनों ने घर के अंदर जाकर देखा तो किशोरी अर्द्धनग्न हालत में अचेत अवस्था में मिली।

परिजन किशोरी को लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शनिवार को कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपी अंकित व अनुज के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप