दिल दहलाने वाली घटना: 16 वर्षीय किशोर ने 6 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

दिल दहलाने वाली घटना: 16 वर्षीय किशोर ने 6 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

*राहुल यादव (एडिटर) मानस न्यूज*

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 16 वर्षीय किशोर ने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया। घटना के कई घंटों बाद बच्ची आरोपी के घर में ही पड़ी मिली।

पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और उसके बयान दर्ज किए हैं।

पीड़ित परिवार के अनुसार, बच्ची बृहस्पतिवार शाम एक पांच वर्षीय बच्चे के साथ खेल रही थी, तभी आरोपी किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ अपने घर ले गया। आरोप है कि कमरे के अंदर ले जाकर उसने बच्ची के हाथ और मुंह चुन्नी से बांध दिए और दुष्कर्म किया।

कई घंटे तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वह आरोपी के घर सोफे के पीछे पड़ी मिली। उसके हाथ और मुंह बंधे थे। घटना के बाद किशोर फरार हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी किशोर की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्ची की सुरक्षा और स्वास्थ्य का खास ख्याल रखा जा रहा है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप