मांडा: शौच के लिए निकली किशोरी से दुष्कर्म, 16 वर्षीय किशोरी को सात माह का गर्भ

मांडा: शौच के लिए निकली किशोरी से दुष्कर्म, 16 वर्षीय किशोरी को सात माह का गर्भ

*मानस न्यूज*

प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक ने पीड़िता को सात माह की गर्भवती बना दिया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है और न्याय की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

इस मामले में पीड़िता के भाई ने बताया कि बीते सात माह पहले उसकी बहन शौच के लिए बाहर गई थी, जहां आरोपी युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई।

पीड़िता के परिजनों ने आरोपी से पूछताछ की, लेकिन आरोपी ने उन्हें जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 

पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। डॉक्टरों का कहना है कि कम उम्र में गर्भवती होने से पीड़िता की जान खतरे में है और उसके स्वास्थ्य की विशेष देखभाल की जरूरत है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप