मांडा में डायरिया का डबल अटैक, 24 घंटे में दो जानें गईं, गांव में दहशत का माहौल

मानस न्यूज

मांडा। ब्लॉक के गजाधरपुर गांव में डायरिया के कहर ने दो जानें ले लीं, जिससे गांव में भय का माहौल है। बुधवार को 5 साल की संध्या और मंगलवार शाम 24 साल की गर्भवती सुमन की मौत डायरिया के कारण हुई। दोनों मृतक उल्टी दस्त से पीड़ित थे। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ब्रिजभूषण पांडेय ने बताया कि गांव में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है और जरूरी दवा व इलाज की व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है और मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ब्रिजभूषण पांडेय ने सीडीओ से फोन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों की जान जा रही है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ अजित सिंह ने बताया कि उन्हें मौत की जानकारी हुई थी और बुधवार शाम मेडिकल टीम दशवार गांव भेजी गई। टीम ने गांव में पहुंच डायरिया से बचाव की दवा वितरित की और सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मामले को गंभीरता से ले रहा है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दस दिन पहले गांव में डायरिया का प्रकोप बढ़ने की शिकायत स्वास्थ्य विभाग से दर्ज कराई गई। स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया के रोकथाम की व्यवस्था समय पर नही की। जिससे लोगों को जान गवानी पड़ी।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप