नैनी पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

मानस न्यूज

प्रयागराज। नैनी थाने प्रभारी निरीक्षक वैभव सिंह के नेतृत्व में नैनी पुलिस ने एक बार फिर अपनी क्षमता का परिचय दिया है। उनकी सूझबूझ और कार्रवाई की रणनीति ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वैभव सिंह की प्रतिबद्धता और पेशेवराना दृष्टिकोण ने होमगार्ड के ऊपर जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार करने में मदद की।

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी रविशंकर वर्मा पुत्र मणि प्रसाद निवासी वाटर पार्क, एडीए कॉलोनी, नैनी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक वैभव सिंह, उप निरीक्षक राहुल सिंह, और कांस्टेबल अमित कुमार की टीम ने की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रविशंकर वर्मा ने होम गार्ड रामसेवक वर्मा की हत्या के प्रयास के नियत से हमला किया था, जिसके बाद पीड़ित ने थाना नैनी में लिखित सूचना दी थी। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल के बाद आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया और 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप