प्रयागराज में बालिका कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन, 27 टीमों ने भाग लिया

कबड्डी की धमाकेदार प्रतियोगिता! प्रयागराज में बालिका कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन, 27 टीमों ने भाग लिया

*कमलेश सिंह (चीफ रिपोर्टर) मानस न्यूज*

प्रयागराज।  केपी इंटर कॉलेज में आयोजित बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में तीन वर्गों - सब जूनियर, जूनियर और सीनियर में कुल 27 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयोजक प्रधानाचार्या नीलम मिश्रा ने किया, जबकि अध्यक्षता सह संयोजक डॉ. योगेंद्र सिंह प्रिंसिपल केपी इंटर कॉलेज ने की।

प्रतियोगिता में बुलंद प्रताप राय, प्रसून अरविंद हब्बी अहमद, नितिन, सिमरन, राजकुमार, अनिल सिंह, निकिता और तमाम खेल अध्यापकों के सहयोग से सकुशल प्रतियोगिता संचालित हुई। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं:

- 19 वर्ष सीनियर वर्ग में फूलपुर की कप्तान रिया शर्मा ने सोराव तहसील को 25/18 से हराया।

- 17 वर्ष जूनियर वर्ग में हडिया तहसील की कप्तान प्रियंका यादव ने कोराव तहसील को 21/18 से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम कर लिया।

- 14 वर्ष सब जूनियर वर्ग में कोराव तहसील की कप्तान अनुष्का सिंह ने हडिया तहसील को 21/16 से पराजित किया।

प्रतियोगिता का संचालन उमेश खरे खेल शिक्षक केपी इंटर कॉलेज ने किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन खेलों को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया था। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की उत्साह और संघर्ष की भावना देखने को मिली।




टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप