कुत्ते की दहाड़ से दहल गया परिवार: 3 साल के श्यान की मौत ने छोड़ा गहरा सदमा

मानस न्यूज

मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के शरीफनगर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कुत्ते के हमले में घायल हुए 3 साल के मासूम श्यान की इलाज के दौरान मौत हो गई। श्यान पर 14 दिन पहले एक कुत्ते ने हमला किया था, जिसमें उसके शरीर पर जख्मों के आठ निशान मिले थे।

परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर उसको एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए थे। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएचसी ठाकुरद्वारा के अधीक्षक डाॅ. राजपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और बच्चे को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने और उसके इलाज के रिकॉर्ड की जानकारी के बाद ही इस बारे में अधिकृत रूप से कुछ कहा जाएगा।

श्यान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें उम्मीद थी कि श्यान ठीक हो जाएगा, लेकिन अब उनका सपना टूट गया है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप