मातृत्व स्वास्थ्य शिविर: 33 महिलाओं को मिला निःशुल्क इलाज और परामर्श

मातृत्व स्वास्थ्य शिविर: 33 महिलाओं को मिला निःशुल्क इलाज और परामर्श

*मानस न्यूज*

मांडा। ब्लॉक क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को एक मातृत्व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 33 महिलाओं का निःशुल्क इलाज और परामर्श दिया गया। इस शिविर में डॉ शैलजा विज्ञानी मिश्रा ने महिलाओं का इलाज किया और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ अजित सिंह ने बताया कि यह शिविर मातृत्व दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था, जो प्रत्येक माह के एक, नौ, सोलह, और चौबीस तारीख को आयोजित किया जाता है। इस शिविर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का निशुल्क जांच कराई जाती है, साथ ही अल्ट्रासाउंड जांच, आयरन की गोली सहित आवश्यक दवा, टीकाकरण, खून की जांच, और स्वल्पाहार भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

बीपीएम आशीष पांडेय ने बताया कि शिविर में पहुंची 23 महिलाओं का निजी संस्थानों से निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच कराई गई। सीएचसी की टीम, जिसमें डॉ शैलजा विज्ञानी मिश्रा, आशीष पांडेय, आशीष द्विवेदी, शुभम, राजकुमार और अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे, महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूक किया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और उन्हें स्वस्थ मातृत्व के बारे में जागरूक करना था।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप