डांसर्स के साथ दुष्कर्म: 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

बक्सर में डांसर्स के साथ दुष्कर्म: 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

*मानस न्यूज*

बक्सर। डुमरांव थाना क्षेत्र के खिरौली गांव में एक जन्मदिन की पार्टी में डांस करने पहुंचीं सोनभद्र की दो डांसर्स के साथ गांव के छह युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।

पीड़ित डांसर्स आपस में मौसी और भतीजी हैं और सोनभद्र जिले की रहने वाली हैं। उन्हें जन्मदिन की पार्टी में डांस करने के लिए बुलाया गया था। पार्टी समाप्त होने के बाद दोनों नर्तकी निजी स्कूल के एक कमरे में सो रही थीं, तभी गांव के ही छह युवक पहुंच गए और दुष्कर्म किया।

घटना के बाद नर्तकियों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने महिला थाना में छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और पीड़िताओं की मेडिकल जांच कराई। महिला थानाध्यक्ष मधुबाला कुमारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और फरार दो अभियुक्तों के गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम