दिनदहाड़े लूट: व्यापारी के कर्मचारी से 5.50 लाख रुपये की लूट,

 दिनदहाड़े लूट: व्यापारी के कर्मचारी से 5.50 लाख रुपये की लूट, बदमाशों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

मानस न्यूज

प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार में एक व्यापारी के कर्मचारी से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने 5.50 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई।

रामगंज बाजार में स्थित छेदीलाल बरनवाल की किराने की होलसेल दुकान पर काम करने वाले सुभाष चंद्र तिवारी सोमवार को दोपहर 12 बजे के आसपास बैंक में पैसे जमा करने के लिए निकले थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।

सुभाष की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष सिंह मौके पर पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी कर दी गई।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटना की छानबीन कर रही है, लेकिन अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। व्यापारी और स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर आक्रोश है और पुलिस से बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम