नैनी में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक

नैनी में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक

*मानस न्यूज*

प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के डांडी डंभाव स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल नर्सिंग कॉलेज में एडीसीपी अभिजीत कुमार ने मिशन शक्ति के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

एडीसीपी अभिजीत कुमार ने कहा, "मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाना है। हमें अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना होगा।"

इस दौरान छात्राओं ने भी अपने सवाल पूछे और एडीसीपी अभिजीत कुमार ने उनकी सभी शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने छात्राओं को वुमेन हेल्पलाइन, पुलिस हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा हेल्प डेस्क के बारे में भी जानकारी दी।

कॉलेज प्रबंधन डायरेक्टर डॉ आर.पी.पांडेय, डॉ के.के. शुक्ला और शिक्षकों ने एडीसीपी अभिजीत कुमार के इस पहल की सराहना की। इस कार्यक्रम से छात्राओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम